डोमचांच में झाड़ियों से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, हत्या की आशंका
कोडरमा, जून 26 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पुरनाडीह-नवादा पुल के बीच स्थित झाड़ियों से शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के रजौन (मुड़वारो) निवासी प्रभु यादव के 44 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए फुलवरिया निवासी अनु कुमार मेहता ने बताया कि सुनील उनके ट्रैक्टर का चालक था और पुरनाडीह में किराये के मकान में रहता था। उसका एक चचेरा भाई पुरनाडीह की एक नंबर खदान में हाईवा चलाता है। गुरुवार रात सुनील अपने भाई के साथ मुर्गा खाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।
शव की खोज अनु कुमार मेहता ने बताया कि शुक्रवार अहले सुबह खोजबीन के दौरान पुरनाडीह-नवादा पुल के समी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.