कोडरमा, अप्रैल 27 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। जनगणना 2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को डोमचांच प्रखंड मुख्यालय एवं नगर पंचायत सभागार में पर्यवेक्षकों और प्रगणकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ भोला पांडेय ने किया। प्रशिक्षण जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनरों राजेश्वर पांडेय, संतोष कुमार महतो, निशांत राज एवं अरुण कुमार राम द्वारा दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि जनगणना देश के विकास की रीढ़ है, क्योंकि इसके आंकड़ों के आधार पर ही सरकार योजनाएं बनाती है। प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा एंट्री, मकान सूचीकरण, परिवार की जानकारी दर्ज करने तथा पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.