कोडरमा, मार्च 11 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र से 10 फरवरी को घर से लापता हुए प्रेमी जोड़े के मामले में पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर लिया। वहीं नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मसनोडीह गांव के एक युवक और युवती 10 फरवरी को अचानक घर से गायब हो गए थे। कुछ दिनों बाद दोनों के शादी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया। घटना के बाद लड़की के परिजनों ने डोमचांच थाना में लिखित आवेदन देकर युवक पर बहला-फुसलाकर उनकी नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप लगाया था और कार्रवाई की मांग की थी।परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी क्रम ...