कोडरमा, जून 9 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया कालीमंडा के समीप सोमवार रात एक हादसे में 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान अंकिता कुमारी (17 वर्ष), पिता संजय मेहता के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकिता घर के पास स्थित कुएं के समीप बर्तन धो रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पत्थर से टकराते हुए कुएं में जा गिरी। घटना के बाद आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और देखा कि अंकिता कुएं में गिर गई है। परिजनों ने तत्काल उसे कुएं से बाहर निकालकर उपचार के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...