डोमचांच में इलाज के दौरान एक साल की बच्ची की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
कोडरमा, मई 19 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के शहीद चौक स्थित मेडविन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक वर्षीय बच्ची की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। बच्ची की पहचान पूनम कुमारी की एक वर्षीय पुत्री कनिष्का के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बच्ची को हल्का बुखार होने पर सोमवार को इलाज के लिए मेडविन हॉस्पिटल लाया गया था। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. विपिन कुमार ने जांच के बाद दवा और इंजेक्शन देने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- नवजात के मृत्यु प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त इलाज के दौरान बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया गया। परिजनों का आरोप है कि दोपहर बाद बच्ची की तबीयत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.