कोडरमा, जून 20 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने शनिवार को डोमचांच क्षेत्र में टीबी एवं कुष्ठ रोग से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा की। डॉ. कुमार ने बताया कि 24 मार्च से जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम (हाई रिस्क) वाले गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में 14 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से छाती की जांच कर टीबी रोग की स्क्रीनिंग की जा रही है。

स्वास्थ्य शिविरों का दौरा निरीक्षण के दौरान उन्होंने डोमचांच प्रखंड के जेरूआडीह, धूबा एवं जानपुर में संचालित आयुष्मान आरोग्य शिविरों का द...