कोडरमा, अप्रैल 30 -- डोमचांच। डोमचांच व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अचानक बदले मौसम के कारण कुछ देर के लिए दिन में ही शाम जैसा दृश्य बन गया। इस बारिश और तेज हवा ने आम बागवानी करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज झोंकों के कारण पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे आम गिर गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। विशेष रूप से मसनोडीह स्थित बगीचों में हजारों आम के पेड़ हैं, जिन्हें किसान डाक (नीलामी) के माध्यम से लेकर देखभाल करते हैं। ऐसे में आम गिरने से उनकी आय पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से गहराया बिजली संकट, भीषण गर्मी से मिली राहत समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.