कोडरमा, मार्च 19 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के रायडीह गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र और उत्क्रमित मध्य विद्यालय को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दोनों संस्थानों के कई कमरों के दरवाजे तोड़ दिए और अंदर रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। आंगनबाड़ी सेविका रंजू देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें चोरी की सूचना मिली। केंद्र पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर रखी बच्चों के पोषण के लिए खाद्य सामग्री व बर्तन गायब हैं। चोरों ने केंद्र में रखी दवाइयों को भी इधर-उधर फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने की खाद्य सामग्री चोरी कर ली गई है। वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भी चोरों ने कई कक्षों के दरवाजे तोड़कर नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद गांव में दहशत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.