कोडरमा, मार्च 25 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के भेलवाटांड़ और गोलगो गांव में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब 350 किलो जावा महुआ को भी नष्ट किया गया। थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि भेलवाटांड में अवैध रूप से तैयार किए जा रहे जावा महुआ को नष्ट किया गया। वहीं गोलगो गांव में करीब 250 किलो जावा महुआ के साथ शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरणों को भी विनष्ट किया गया।उन्होंने बताया कि रामनवमी पर्व को देखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...