डोमचांच में अवैध ढिबरा लदे पिकअप वाहन जब्त, चालक फरार
कोडरमा, जून 15 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के नीरू पहाड़ी के समीप वन विभाग ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ढ़िबरा लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। इस मामले में वन विभाग ने विपिन राय समेत अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। वाहन चालक वन विभाग की टीम को देखकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) रविंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि लंगड़ापरास जंगल क्षेत्र से एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से ढ़िबरा लोड कर तिलैया स्थित एक फैक्ट्री की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग ने तत्काल छापेमारी टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की। टीम ने नीरू पहाड़ी के समीप मुख्य मार्ग पर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। वन विभाग के कर्मियों को देखते ही चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.