कोडरमा, मार्च 16 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं रहने से आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। जीरो कट बिजली का दावा करने वाली सरकार के वादे भी क्षेत्र में फेल साबित होते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से पानी की समस्या गंभीर हो जाती है। अधिकांश घरों में पानी की आपूर्ति मोटर से होती है, ऐसे में बिजली कटते ही लोगों को पानी के लिए हाहाकार मच जाता है। इसके अलावा लोड शेडिंग और मेंटेनेंस कार्य के नाम पर दिनभर बिजली गुल कर दी जाती है, जिससे लोगों का कामकाज भी प्रभावित होता है।ढाब निवासी कृष्णा कुमार ने बताया कि ढाब और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों लगातार बिजली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.