कोडरमा, अप्रैल 6 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय किशोर यादव के लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है। रविवार दोपहर घर में मामूली विवाद के बाद वे गुस्से में घर से निकल गए थे। जानकारी के अनुसार, इसके बाद वे जानवर लाने के लिए जंगल की ओर गए, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के जंगलों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद से परिवार के लोग काफी परेशान हैं। इस संबंध में उनके पुत्र कैलाश यादव ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी बमबम कुमार ने बताया कि आवेदन मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई है और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...