कोडरमा, मार्च 28 -- नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार रोड में सड़कों पर दुकानदारों द्वारा फिर से अतिक्रमण किए जाने से हर दिन घंटों जाम की स्थिति बन रही है। इसका खामियाजा राहगीरों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें मिनटों का सफर तय करने में घंटों लग जा रहे हैं। दुकानदारों के अतिक्रमण और नगर प्रशासन की अनदेखी के कारण आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बाजार की स्थिति यह है कि चौड़ी सड़कें भी दुकानों के खुलते ही संकरी नजर आने लगती हैं। सड़क के दोनों किनारों पर दुकानदार अपने सामान को सजाकर सड़क को ही शोरूम में तब्दील कर देते हैं। आधी से ज्यादा सड़क पर चौकी लगाकर फल, सब्जी और अन्य सामान रख दिया जाता है, जबकि बाकी हिस्से में दुकानदारों और ग्राहकों के वाहन खड़े हो जाते हैं। ऐसे में राहगीरों के लिए मुश्किल से एक चौथाई सड़क ही बचती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.