डोमचांच पहुंचा हाथियों का झुंड, फसलें रौंदी, बाउंड्रीवाल तोड़ी
कोडरमा, जुलाई 8 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मधुबन गांव में एक बार फिर जंगली हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीती रात हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और दो किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने के साथ एक घर की बाउंड्रीवाल भी तोड़ दी। घटना के बाद ग्रामीण पूरी रात भय के साए में जागते रहे। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड देर रात गांव के समीप खेतों में पहुंचा और धान सहित अन्य फसलों को रौंदते हुए काफी नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने एक घर की बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त कर दी। हाथियों की आवाजाही की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने शोर मचाकर और सुरक्षित दूरी बनाकर उन्हें गांव से बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि, डर के कारण अधिकांश लोग पूरी रात जागकर हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते रहे。
घटना की जानकारी घटना की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.