कोडरमा, मार्च 5 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच निवासी वैष्णवी आनंद को नई दिल्ली में आयोजित आरडीसी (रिपब्लिक डे कैंप) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट ऑफ अपियरेंस प्रदान किया गया। मालूम हो कि वैष्णवी आनंद सैनिक स्कूल में नौवीं की छात्रा है और डोमचांच की रहनेवाली है। इस उपलब्धि पर वैष्णवी आनंद की मां सह झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता ने बताया कि वैष्णवी को आरडीसी कैंप के दौरान बेस्ट कैडेट, बेस्ट फायरिंग जैसे कई सम्मान भी प्राप्त हुए थे। वैष्णवी आनंद की मां शालिनी गुप्ता ने बताया कि यह उसकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। कहा कि बेटियां सच में ईश्वर का सबसे सुंदर आशीर्वाद होती हैं,जब वे अपने परिश्रम से परिवार का नाम रौशन करती हैं, तो एक मां के लिए उससे बड़ा सुखद अहसास और कुछ हो ही नहीं सकता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.