कोडरमा, मार्च 30 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि डोमचांच नगर पंचायत में बकाया होल्डिंग कल यानी 31 मार्च तक जमा होंगे। इसके बाद होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने पर 12% अतिरिक्त ब्याज देय होगा। उक्त जानकारी डोमचांच नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शंभू प्रसाद कुशवाहा की ओर से दी गई है। नागरिकों से अपील है कि भविष्य के जुर्माने से बचने के लिए वर्तमान में टैक्स का भुगतान समय पर करने का हर संभव प्रयास करें, ताकि प्राप्त होने वाले केन्द्रांश और राज्यांश का पैसा नगर को पूरा-पूरा मिल सके एवं डोमचांच नगर पंचायत का समग्र विकास संभव हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...