डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने की स्व-गणना, लोगों से भागीदारी की अपील
कोडरमा, मई 12 -- डोमचांच। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने विशेष पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना की। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारियां ऑनलाइन दर्ज कीं। स्व-गणना के बाद नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने आम नागरिकों से भी इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। इसके माध्यम से सरकार को जनसंख्या, शिक्षा, आवास, रोजगार और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े अहम आंकड़े प्राप्त होते हैं। यह भी पढ़ें- पोर्टल नहीं चलने से स्व गणना करने में हुई दिक्कत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.