कोडरमा, फरवरी 27 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। उमेश वर्मा डोमचांच नगर पंचायत के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। यह भाजपा के समर्थित उम्मीदवार थे। उमेश वर्मा को कुल 4245 मत मिले। दूसरे स्थान पर पप्पू मेहता रहे। पप्पू मेहता को 3320 वोट मिले है। इनको झामुमो ने समर्थन दिया था। उमेश वर्मा ने 925 वोट से जीत दर्ज की है। डोमचांच नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। तीसरे स्थान पर संतोष यादव रहे। इनको 1076 वोट मिले। इसी तरह चौथे स्थान पर रहे राजकुमार मेहता को कुल 636 मत प्राप्त हुए हैं। इसके बाद डोमचांच नगर पंचायत से रोहित कुमार को 325 मत मिले हैं। इनके बाद बंसत कुमार मेहता रहे। बसंत मेहता को कुल 301 वोट मिले हैं। सबसे कम वोट सूरज कुमार को मिले हैं। इनको मात्र 197 जनता से समर्थन दिया है। डोमचांच नगर पंचायत में कुल 10 हजार 74...