डोमचांच दो लाइनर गिरफ्तार, कार जब्त
कोडरमा, जून 25 -- डोमचांच। बिहार के वारिसलीगंज थाना के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोमचांच के दो लाइनरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार में देशी एवं विदेशी शराब पहुंचाने में सहयोग करने वाले कुछ लोग वारिसलीगंज-खराट मार्ग से गुजरने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने वासोचक गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया और एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरपुरा निवासी अनीश मेहता तथा दोवाडीह निवासी मंटू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने कोडरमा से बिहार में शराब पहुंचाने में मदद करने की बात स्वीकार की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.