डोमचांच के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
कोडरमा, जून 25 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार को डोमचांच के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च डोमचांच के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया। फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी भोला पांडे, अंचल अधिकारी रवीन्द्र पांडे, थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे。 यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चसोशल मीडिया पर निगरानी अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.