रांची, मार्च 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कोडरमा के डोमचांच को संक्रमणशील शहर नहीं मानते हुए नगर पंचायत की श्रेणी से बाहर करने का मुद्दा विधायक सरयू राय ने उठाया। उन्होंने कहा कि साल 2018 में डोमचाच के बड़े भूभाग को इको सेंसेटिव जोन घोषित कर दिया गया है, जिससे वहां आर्थिक, औद्योगिक व शहरी विकास की संभावनाएं सीमित हो गई हैं। सरयू राय के प्रश्न का जवाब देते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि साल 2017 में जब डोमचांच को नगर पंचायत बनाया गया था, तब वह प्रावधानों के अनुरूप सही था। मंत्री ने कहा कि अब डोमचांच का बड़ा इलाका इको सेंसेटिव जोन का हिस्सा है, ऐसे में मास्टरप्लान बनाकर समस्या सुलझाएंगे, साथ ही वन विभाग के साथ भी रास्ता निकालने के लिए पत्राचार किया जाएगा। कोडरमा विधायक नीरा यादव ने भी मांग की, कि डोमचांच को नगर पंचायत से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.