कोडरमा, दिसम्बर 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के फुलवरिया और पुरनाडीह गांवों में बुधवार को अलग-अलग दो विकास योजनाओं का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने किया। फुलवरिया गांव में बैजनाथ मेहता के घर से आरईओ सड़क होते हुए समदा आहर तक लगभग 24 लाख 49 हजार रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। वहीं पुरनाडीह गांव में प्रयाग यादव के घर से रघु यादव के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत करीब 24 लाख 90 हजार रुपये है। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था ने गांव-देहात में विकास के द्वार खोल दिए हैं। इस व्यवस्था के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी विकास योजनाओं से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.