कोडरमा, अप्रैल 25 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधिडोमचांच प्रखंड क्षेत्र के घरबरियाबर गांव में एक बार फिर आपराधिक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव के ही दो युवक विशाल यादव और सत्या यादव पर शराब के नशे में छिनतई और मारपीट करने का आरोप लगा है।बताया जाता है कि गुरुवार रात करीब आठ बजे बेहराडीह पुल के समीप आरोपियों ने प्रेम यादव और उनके बेटे को रोककर पैसे, सोने की अंगूठी और चैन छीन ली। विरोध करने पर दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई। घटना में घायल प्रेम यादव की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल से रांची रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में प्रेम यादव के बेटे संजन कुमार यादव ने डोमचांच थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि घटना को जान मारने की नीयत से अंजाम दिया गया और विरोध करने पर गाली-गलौज के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.