कोडरमा, मार्च 28 -- कोडरमा, डोमचांच, जयनगर। हिटी। जिले के कोडरमा के अलावा डोमचांच और जयनगर प्रखंड में पिछले तीन दिनों से जंगली हाथी का आतंक बढ़ गया है, जिससे वन क्षेत्र से सटे गांवों में दहशत का माहौल है। दूसरी ओर, वन विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक बस दावे कर रहे हैं, मगर हाथियों को भगाने में पूरी तरीके से विफल साबित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बीते दो दिनों में हाथी के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह मवेशियों को भी उसने मार डाला है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। बताया जा रहा है कि यह उत्पात किसी हाथियों के झुंड का नहीं, बल्कि एक अकेले हाथी का है, जो अलग-अलग गांवों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहा है। शनिवार को डोमचांच वन क्षेत्र के लोहाडंडा इलाके में इस हाथी को देखा गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.