धनबाद, दिसम्बर 25 -- सिंदरी । डोमगढ़ को खाली करवाकर सेल को जमीन सौंपने के एफसीआई प्रबंधन के निर्णय के खिलाफ डोमगढ़ बचाओ मोर्चा का धरना चौथे दिन बुधवार को भी जारी रहा। एफसीआई प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की गई। धरना स्थल पर वक्ताओं ने चेतावनी दी कि डोमगढ़ के भविष्य से खिलवाड़ हुआ तो इसका दुष्परिणाम हर्ल प्रोजेक्ट को भुगतना होगा। धरना में धीरज सिंह, दिलीप मिश्रा, विदेशी सिंह, अंगद सिंह, अनिल सिंह, शशिशेखर पांडेय, आशीष चौबे, एसपी हुसैन, राजू मालाकार बैठे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.