धनबाद, मार्च 20 -- पार्षद नीरज सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधि मंडल एफसीआई के प्रशासनिक सलाहकार देवदास अधिकारी से मिला। डोमगढ़ स्थित आवासों में नियमित जलापूर्ति नही होने की समस्या से अवगत कराया और नियमित जलापूर्ति का अनुरोध किया। देवदास अधिकारी ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार से ही धरातल पर सर्वे करने के बाद नियमित जलापूर्ति के लिए आवश्यक कारवाई की जाएगी। जिससे सभी आवासों में जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। प्रतिनिधि मंडल में विदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, आर के सुमन और राकेश कुमार थे। नीरज सिंह ने बताया कि डोमगढ की सबसे बड़ी समस्या सिवरेज की है। निगम की बैठक में सिवरेज की समस्या को गंभीरता से उठाया जाएगा। जिससे सिवरेज की समस्या से निजात पाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.