धनबाद, फरवरी 27 -- झामुमो महानगर समिति धनबाद ने सेल के टासरा परियोजना में अनियंत्रित ब्लास्टिंग से गांवो में तेज कंपन्न, घरों में पड़ रही दरार को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त किया है। कहा है कि लोगों का जीवन असुरक्षित हो गया है। डोमगढ क्षेत्र में लगातार मलवा गिराने से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। जिससे ग्रामिणों का जीवन असुरक्षित हो गया है। मोर्चा ने आरोप लगाया है कि कई विस्थापित परिवारों को मुआवजा नही मिला है। श्रम कानूनों और न्यूनतम मजदूरी का पालन नही हो रहा है। समिति ने चेतावनी दी है कि सकारात्मक पहल नही हुआ तो सेल को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.