धनबाद, जनवरी 22 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। एफसीआई प्रबंधन के डोमगढ़ क्षेत्र के आवासों में रहने वालों के खिलाफ बेदखली अभियान के विरोध में डोमगढ़ बचाओ मोर्चा का बेमियादी धरना बुधवार को 32 वें दिन भी जारी रहा। बुधवार की दोपहर निरसा विधायक अरूप चटर्जी धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों का समर्थन किया। विधायक ने कहा एफसीआई प्रबंधन एक साजिश के तहत डोमगढ़वासियों को परेशान करने में लगा हुआ है। जबकि ओबी डंपिंग के लिए डोमगढ़ से लेकर सिंदरी बस्ती तक सैकड़ों एकड़ जमीन बेकार पड़ी है। उन्होंने कहा कि डोमगढ़ का आवासीय मुद्दे को वह विधानसभा सत्र में उठाएंगे। मौके पर भाकपा माले नेता छोटन चटर्जी, दिलीप मिश्रा, विदेशी सिंह, शशि शेखर पांडेय, प्रशांत पांडेय, धीरज सिंह, अनिल सिंह, टिंकू सिंह, गंगा देवी, ज्योति देवी, सीमा मंडल, संजू सिंह, कृष्णा जी, मोनी देवी, फातिमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.