गया, नवम्बर 28 -- डोभी थाना क्षेत्र के डोभी मोड़ के पास गुरुवार रात खान निरीक्षक प्रणव सुमन ने अवैध कोयला लदे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक चालक पवन कुमार, निवासी मधुपुर (कुटुंबा, औरंगाबाद) से कोयला के वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि कोयला करमौनी स्थित एक डिपो से लदा है। इसके बाद ट्रक और कोयला जब्त कर थाना को सौंप दिया गया। खान निरीक्षक के आवेदन पर शुक्रवार को चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.