डोभी में 240 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
गया, अप्रैल 14 -- डोभी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अंग्रेजी शराब लदी स्कार्पियो गाड़ी पकड़ी गई। 240 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ जांच चौकी पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की रात समेतिक जांच चौकी, डोभी की टीम ने डोभी थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। झोल बिगहा में एक स्कार्पियो पकड़ी गई। जांच में गाड़ी से 240 बोतल अंग्रेजी शराब निकली। 162 लीटर शराब के साथ पटना जिले के दीदारगंज कटरा बाजार थाना क्षेत्र के दीदारगंज चेक पोस्ट इलाके के रहने वाले संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई। छापेमारी में चेक पोस्ट के एएसआई धर्मेंद्र बैठा, दिलीप कुमार,कमल किशोर व बंटी यादव सहित जवान शामिल रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.