गया, अप्रैल 18 -- गया-डोभी सड़क पर अकबरपुर बाजार के समीप शनिवार की सुबह कार की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। साथ में रहे उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रेशमा खातून (36) डोभी थाने के अकबरपुर गांव के बाबर खान की पत्नी थी। रेशमा को तीन बच्चों के साथ अपने मायका नवादा जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत मुहबरा गांव जाना था। वह गया रेलवे स्टेशन जाने के लिए डोभी थाने के अकबरपुर बाजार के समीप सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही थी। गया स्टेशन से ट्रेन से नवादा जाना था। इसी दौरान डोभी से गया की ओर जा रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे रेशमा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ में रहे तीन बच्चे अशद खान (12), अयान खान (11) और निदा परवीन (10) भी कार की चपेट में आने से गं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.