जौनपुर, अप्रैल 14 -- डोभी। डोभी क्षेत्र के श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्रा के स्वर्ण जयंती परिसर में नारी शक्ति वंदन का आयोजन मंगलवार को हुआ। प्रबंधक प्रवीण सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर पथ संचलन स्वर्ण जयंती परिसर से शुरू होकर सिधौनी गांव होते हुए स्वर्ण जयंती परिसर आकर समाप्त हुई। संचालन प्रो. सरिता सिंह ने किया। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय, नारी शक्ति जिंदाबाद के नारों का उद्घघोष करते हुए डोभी क्षेत्र को गूंजायमान कर दिया। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने पथ संचलन कर महिलाओं को किया जागरूक यह भी पढ़ें- अधिनियम के समर्थन में बनाई मानव श्रृंखला यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हुए कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...