जौनपुर, मार्च 12 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी डोभी पर ब्लॉक के सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों के प्रभावी संचालन, नामांकन एवं ठहराव बढ़ाने, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालय प्रबंधन में एसएमसी की सक्रिय भूमिका को सुदृढ़ करना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अंजुम हुसैन, पवन कुमार एवं सतीश यादव ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय विकास योजना, बच्चों के नामांकन एवं ठहराव बढ़ाने के उपाय, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष चर्चा की गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.