जौनपुर, अप्रैल 8 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। डोभी क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय अमरौना में बुधवार को स्कूल चलो अभियान रैली एवं नवारंभ उत्सव कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय प्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि रमाकांत सिंह खंड शिक्षा अधिकारी डोभी रहे। प्रातः स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर अभिभावकों को पीएम श्री विद्यालय अमरौना में नामांकन के लिए जागरूक किया गया। नवप्रवेशी बच्चों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने स्टेशनरी और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के आलोक कुमार रघुवंशी, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.