गया, जनवरी 3 -- बहेरा थाना क्षेत्र के गोबरडीहा मोड़ के समीप शनिवार को पुलिस ने एक कार से 180 लीटर विदेशी शराब जब्त की। हालांकि इस दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। शराब तस्कर सह चालक अंधेरा और कुंहासे का लाभ उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि पड़ोसी राज्य झारखंड से कार के माध्यम से शराब की खेप लाए जाने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। तलाशी में कार से 20 कार्टन में रखी 480 बोतलें, कुल 180 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त वाहन के नंबर के आधार पर तस्कर की पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। इधर एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने पांच बोतल विदेशी शराब के साथ धनगांई थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी संतोष कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...