जौनपुर, मई 23 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। पंचायत भवन, आरआरसी सेंटर, सामुदायिक शौचालय में अनियमितता का मामला सामने आने पर डीपीआरओ ने कार्रवाई की है। डोभी ब्लाक के 13 पंचायत सचिवों का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। उन्हें नोटिस भेजकर सुधार के लिए कहा गया है। ब्लाक के विभिन्न गांवों में पिछले कई दिनों से शिकायतमें मिल रही थीं। आरोप है कि सामुदायिक शौचालय, आरआरसी सेंटर और पंचायत भवन के संचालन में अनियमितता है। उसकी जांच की गई तो कुछ शिकायतें सही पायी गईं। ऐसे में जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने 13 सचिवों का वेतन रोक दिया। यह भी पढ़ें- नालंदा समेत 10 जिलों के स्थापना डीपीओ से शोकॉज खंड विकास अधिकारी डोभी अस्मिता सेन ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी की तरफ से कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...