डोभी पीएचसी में इलाज के क्रम में महिला की मौत,परिजनों ने किया हंगामा
गया, मई 19 -- डोभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। जानकारी के अनुसार, नदरपुर गांव की सोनी देवी (55) को बुखार था। मंगलवार को इलाज कराने के लिए परिजन के साथ पीएचसी आयी थी। पीएचसी के चिकित्सक डॉ. नरेश मालाकार ने बताया कि महिला एक सप्ताह पहले भी बुखार का इलाज कराने अस्पताल आई थी। मंगलवार को पहले दी गई दवा और इंजेक्शन को ही पुर्जा पर लिखा गया था। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन दिए जाने के बाद सोनी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मगध मेडिकल रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही मौत हो गई।डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि महिला की मौत होने पर परिजन हंगामा कर रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.