गया, मार्च 11 -- डोभी नगर पंचायत का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक बजट बुधवार को पेश किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मथुरा यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर क्षेत्र के विकास के लिए 38.68 करोड़ रुपये का बजट ध्वनि मत से पारित किया गया। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और विभिन्न विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने पर चर्चा की गई। बजट में नाली-गली निर्माण के लिए करीब 6.5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, ताकि जलनिकासी और सड़कों की समस्या का समाधान किया जा सके। इसके अलावा नगर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्यों पर 0.30 करोड़, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के लिए 0.75 करोड़, सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए 1 करोड़ और सम्राट अशोक भवन निर्माण के लिए 1.7 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई है।लोगों को बेहतर सुविधाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.