गया, फरवरी 27 -- गया जिले के डोभी औद्योगिक कॉरिडोर क्षेत्र में आधारभूत संरचना तैयार होने से पूर्व पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत डोभी के कॉरिडोर क्षेत्र व आसपास पक्षियों का पांच दिवसीय विस्तृत सर्वेक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया। सर्वेक्षण में 61 प्रजातियों के पक्षी मिले हैं। यह सर्वेक्षण बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के गया कार्यालय की पहल पर भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के पटना स्थित गंगा सम भूमि प्रादेशिक केंद्र की चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने किया। यह सर्वेक्षण इसलिए जरूरी था। क्योंकि डोभी से सटे बाराचट्टी में गौतम बुद्ध वन्य जीव अभ्यारण्य की मौजूदगी से गया क्षेत्र समृद्ध और विविधतापूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र के साथ जैव विविधता से परिपूर्ण है। इस सर्वेक्षण के दौरान क्षेत्र में 61 प्रजातियों के पक्षियों क...