रांची, अप्रैल 11 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के कनकलोया निवासी 58 वर्षीय भोजो मुंडा की शनिवार को खेत में बने डोभा में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डोभा से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार भोजो मुंडा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। परिजनों के मुताबिक वह शुक्रवार को अम्मापकना गांव में लगे मेले में घूमने जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक उनका कोई पता नहीं चल सका।शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने गांव के समीप खेत में बने डोभा में एक शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.