दुमका, अप्रैल 1 -- दलाही (दुमका) । नयाडीह पंचायत के सानुवाडीह गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 11 वर्षीय आमश हेम्ब्रम की डोभा में डूबने से मौत हो गई। मृतक आमश, सुशल हेम्ब्रम का इकलौता पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय बालक के पिता सुशल हेम्ब्रम और माता रेवती टुडू किसी काम से दुमका गए हुए थे। जब वे शाम को वापस घर लौटे, तो उन्हें बेटा कहीं नजर नहीं आया। खोजबीन करने पर घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित एक डोभा में उसका शव मिला। परिजन व आसपड़ोस के लोगो से पूछताछ करने पर किसी से बेटा का सुराग नहीं मिला, जबकि मंगलवार को हनुमान जयंती के कारण विद्यालय बंद था। जिससे बेटा को लेकर चिंता और बड़ गई जब बहियार स्थित गरमा धान खेत के समीप गया तो देखा कि पटसन के लिए बनाया गया डोभा के मेड पर बेटा पेंट और सट मिला। जिसके बाद इसकी स...