लोहरदगा, मई 10 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो थाना क्षेत्र के सढ़ाबे गांव में रविवार को एक स्कूली बालक की मौत डोभा में डूबने से हो गई। कैरो भाजपा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि लखन उरांव का पोता छह वर्षीय आरवी उरांव कुछ बच्चों के साथ दोपहर गांव के पूर्वी दिशा में स्थित डोभा में नहाने गया था। इसी क्रम में वह डूब गया। इसके बाद उसके साथी बच्चे डरकर भाग गये और इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। जब काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजन बच्चे की खोजबीन करने लगे तो डोभा के पास उसका कपड़ा देखकर अंदाजा लगाया गया कि बालक यहीं डूब गया। यह भी पढ़ें- तालाब में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला गया। इसके साथ गांव में मातम छा गया। बालक गांव के स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ता था। उसके मात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.