गढ़वा, मई 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रविवार को मेराल प्रखंड के दुलदुलवा पंचायत के औचक क्षेत्र भ्रमण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एक डोभा निर्माण हो रहे स्थल पर पहुंचे। जहां मिट्टी काटने और उठाने के कार्य में चार ट्रैक्टर और एक जेसीबी लगी मिली। निरीक्षण के दौरान सभी ट्रैक्टर और जेसीबी बिना नंबर प्लेट के पाए गए, जिससे मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हुआ। यह योजना ग्यासुद्दीन नामक व्यक्ति के खेत में संचालित हो रही थी। मौके पर मौजूद ट्रैक्टर चालक और जेसीबी चालक योजना के बारे में नहीं बता पाए। इस पर एसडीएम ने मुखिया रामप्रताप शाह से फोन पर पूछा तो वह भी योजना से संबंधित स्पष्ट एवं संतोषजनक जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके। आसपास के स्थानीय लोगों ने बताया कि वह डोभा निर्माण की योजना है जो कुछ दिन पूर्व ली गई थी। मामले को गंभीर एवं संदिग्...