नई दिल्ली, अगस्त 11 -- अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात की। इस दौरान भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Delhi News: वैश्विक सुरक्षा के लिए अमेरिका-भारत साझेदारी बहुत जरूरी : सर्जियो गोरमहत्वपूर्ण मुलाकात पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते बदलती भू राजनीतिक स्थितियों के मद्देनजर इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गोर ने एक दिन पहले ही विदेश सचिव विक्रम मिसरी से भी मुलाकात की थी। पिछले दिनों अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत के तुरंत बाद ये सिलसिलेवार मुलाकातें हुई हैं। सूत्रों के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच यह कूटनीतिक तेजी पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच हुए रक्षा समझौते के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण...