डोभाल पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- हल्द्वानी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने टिप्पणी को देवभूमि का अपमान बताते हुए कहा कि राज्य का गौरव बढ़ाने वाली शख्सियतों को कांग्रेस लगातार निशाना बना रही है। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने कहा कि अजीत डोभाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। ऐसे में उनके खिलाफ की गई टिप्पणी देवभूमि की जनता का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने इससे पहले भी उत्तराखंड से जुड़े सम्मानित व्यक्तित्वों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पर टिप्पणी से भड़के तिवारी ने कहा कि सीडीएस रहे दिवंगत जनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.