नैनीताल, मार्च 14 -- भवाली। भवाली के डोब ल्वेशाल गांव में शुक्रवार रात गुलदार ने विजय कुमार की दुधारू गाय को मार डाला। विजय ने बैंक लोन लेकर गाय खरीदी थी और दूध बेचकर ही परिवार चलाते थे। इस घटना से ग्रामीणों में भारी दहशत है। पीड़ित ने वन विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है। गुलदार की सक्रियता को देखते हुए शनिवार को कई ग्रामीणों ने अपनी गायों को जंगल में चराने के लिए नहीं छोड़ा। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...