नैनीताल, जनवरी 22 -- गरमपानी। शिप्रा नदी किनारे डोबा के जंगल में गुरुवार देर शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग जंगल की ओर तेजी से फैलती चली गई। आग की चपेट में आकर जंगल की घास, झाड़ियां और अन्य प्राकृतिक वनस्पति जलकर नष्ट हो गई, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के बाद आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.