डोबा गांव में ड्रेस मेकर प्रशिक्षण का शुभारंभ
बागेश्वर, मई 21 -- बागेश्वर। ग्राम पंचायत डोबा में जन शिक्षण संस्थान ने असिस्टेंट ड्रेस मेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों को कौशल विकास प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शुभारंभ पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी ने कौशल विकास तथा स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार और आजीविका के बेहतर अवसरों से जोड़ना है। इस अवसर पर विजय आनंद नौटियाल, प्रशिक्षक नंदन राम आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.