नई दिल्ली, जुलाई 17 -- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। उन्होंने आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड के तहत एक प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद सजा स्वीकार कर ली है। जिसके बाद उन पर ICC ने तीन महीने का प्रतिबंध लगाया है, हालांकि एक उपचार कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने पर उनकी अयोग्यता की अवधि कम कर दी गई। 32 वर्षीय नवाज को ICC द्वारा प्रतिबंधित कार्बोक्सी-टीएससी के लिए सकारात्मक पाए जाने के बाद यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। ICC के एंटी-डोपिंग कोड के अनुसार टूर्नामेंट के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ लेते पाए जाने पर खिलाड़ी को चेतावनी से लेकर 6 महीने तक की सस्पेंशन लग सकती है। ये डोप टेस्ट पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच कोलंबो में हुए टी20 विश्व कप...