नई दिल्ली, फरवरी 21 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पेंटागन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई और उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को निशाना बनाने का प्लान पेश किया था। यह खबर अमेरिकी डिजिटल न्यूज आउटलेट एक्सियोस ने सीनियर अमेरिकी अधिकारियों और सलाहकारों के हवाले से प्रकाशित की है। रिपोर्ट के अनुसार, यह योजना कुछ सप्ताह पहले ट्रंप को सौंपी गई थी, जिसमें खामेनेई, उनके बेटे और अन्य मुल्लाओं को हटाने का प्रस्ताव भी शामिल है। राष्ट्रपति सलाहकार ने कहा कि पेंटागन ने हर संभावित स्थिति के लिए विकल्प तैयार किए हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस ने ट्रंप की किसी भी मंशा की पुष्टि नहीं की है और कहा कि केवल राष्ट्रपति ही जानते हैं कि वे क्या कदम उठा सकते हैं। यह खुलासा अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है, जहां परमाणु कार्यक्रम और क्षे...